Delhi-ncr News: 5 स्टार होटल में चल रहा था कैसीनो, पुलिस छापे में पकड़े गए 14 लोग News18 हिंदी
पुलिस ने इस अवैध कसीनो से one thousand प्लेइंग चिप्स, 33 ब्रिक्स और करीब एक लाख ninety five हज़ार रुपये कैश बरामद किए हैं. इस्पेक्टर अतुल त्यागी की टीम ने इस अवैध कसीनो का भंडाफोड़ किया है. आरोपियों ने इस बात का खुलासा किया है कि वह कसीनो चलाने के लिए लोकल पुलिस को डेढ़ लाख रुपये महीना दिया करते थे. पुलिस अफसरों का कहना है कि जो भी पुलिस के अधिकारी कसीनो चलाने के लिए पैसे ले रहे थे, उन्हें भी पूछताछ में शामिल किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी. मिथुन तनेजा के पास से 5 लाख रुपए और एक अन्य शख्स के पास से ढाई लाख की नकदी, हरियाणा की शराब की बोतलें, दो कैसीनो टेबल और फ्लेवर्ड हुक्के बरामद किए गए.
